बिच्छू डंक मार जाएगा...


एक दिन कोई व्यक्ति सड़क किनारे खड़े होकर किसी दूसरे व्यक्ति से बातचीत करने लगा। तभी उसका हाथ सड़क किनारे उगे किसी जंगली पौधे से जा लगा। उसे महसूस हुआ कि किसी बिच्छू ने डंक मार दिया है। पूरे हाथ में तेज झनझनाहट और जलन होने लगी। दोस्तो,  बिच्छू की तरह डंक मारने वाला यह पौधा बिच्छू घास है। यह  औषधीय पौधा stinging nettle समूचे हिमाचल में पाया जाता है, जिसका botanical name Urtica Dioica है। यह कंडाली, सिसौण, अल्द, बिच्छू बूटी, बिच्छू पान, वृष्चिक आदि| नामों से भी जाना जाता है। 

गठिया, जोड़ों के दर्द, मधुमेह, खून साफ करने, बाल झड़ने, कील मुहांसे खत्म करने यहां तक कि वजन कम करने की आयुर्वेदिक दवाओं में इस्तेमाल किया जाता है। इसकी पत्तियों से हर्बल चाय तैयार की जाती है। इसकी सब्जी बड़ी सुस्वादु होती है, पर सावधान बिना इसे समझे-बूझे इन्हें तोड़ने न लग जाएं। नहीं तो बिच्छू डंक मार जाएगा...


Comments

Popular posts from this blog

अमरनाथ गुफा में दर्शन देते हैं बाबा बर्फानी, क्या है अमरता का रहस्य

Manda Puja: अंगारों पर चलकर आदिवासी और गैर आदिवासी करते हैं पूजा!

Mundeshwari Devi Temple: दुनिया का सबसे पुराना मंदिर जहां बिना रक्त बहाए दी जाती है बलि