जापान नहीं चीन से आया है टमाटर जैसा जापानी फल
जापान नहीं चीन से आया है टमाटर जैसा जापानी फल फलों की दुकान पर एक लाल नारंगी फल को देखकर दुकानदार से मैंने पूछा, ' ये फलों के बीच बड़े-बड़े टमाटर क्यों रखे हुए हैं? ये अमेरिकी हैं क्या?' दुकानदार ने नहीं कहने के लिए सिर हिलाया और बताया, ' ये जापानी फल हैं। सेब और अनार के बीच स्वाद वाला यह फल यहां खूब पसंद किया जाता है। सचमुच थोड़ा कम मीठे स्वाद वाला यह फल अनोखा है। जापानी फल अंग्रेजी में persimmons कहलाता है। इस फल को अंग्रेजों ने चीन से यहां 1920-21 में हिमाचल के शिमला में लाया। अब हिमाचल के ठंडे प्रदेशों में किसान इस फल को खूब उगाते हैं। इसके पत्ते कठोर होते हैं, जिसमें मछलियों को लपेटकर प्रीजर्व किया जाता है। चीन में यह 2 हजार से भी अधिक सालों से उगाया जाता रहा है। ऐसी कहानी है कि काफी समय पहले जापान के शाही घराने के लोगों के लिए यह फल उपजाया जाता था, लेकिन आम लोगों के बीच लोकप्रिय होने पर इसकी खेती वहां अत्यधिक होने लगी। दरअसल, इसकी खेती ठंडे प्रदेश, लेकिन जहां अच्छी खिली धूप भी निकलती हो, वहां होती है। इसका बोटानिकल नाम Diospyros kaki है। दुनिया में इसकी ...