जापान नहीं चीन से आया है टमाटर जैसा जापानी फल

जापान नहीं चीन से आया है टमाटर जैसा जापानी फल


फलों की दुकान पर एक लाल नारंगी फल को देखकर दुकानदार से मैंने पूछा, ' ये फलों के बीच बड़े-बड़े टमाटर क्यों रखे हुए हैं? ये अमेरिकी हैं क्या?'

दुकानदार ने नहीं कहने के लिए सिर हिलाया और बताया, ' ये जापानी फल हैं। सेब और अनार के बीच स्वाद वाला यह फल यहां खूब पसंद किया जाता है। सचमुच थोड़ा कम मीठे स्वाद वाला यह फल अनोखा है। जापानी फल अंग्रेजी में persimmons कहलाता है।

इस फल को अंग्रेजों ने चीन से यहां 1920-21 में हिमाचल के शिमला में लाया। अब हिमाचल के ठंडे प्रदेशों में किसान इस फल को खूब उगाते हैं। इसके पत्ते कठोर होते हैं, जिसमें मछलियों को लपेटकर प्रीजर्व किया जाता है। चीन में यह 2 हजार से भी अधिक सालों से उगाया जाता रहा है। ऐसी कहानी है कि काफी समय पहले जापान के शाही घराने के लोगों के लिए  यह फल उपजाया जाता था, लेकिन आम लोगों के बीच लोकप्रिय होने पर इसकी खेती वहां अत्यधिक होने लगी। दरअसल,  इसकी खेती ठंडे प्रदेश, लेकिन जहां अच्छी खिली धूप भी निकलती हो, वहां होती है। 

 इसका बोटानिकल नाम Diospyros kaki  है। दुनिया में इसकी लगभग 400 प्रजातियां पाई जाती हैं। इसकी हचिया और फूयू प्रजाति सबसे ज्यादा खायी जाती है। इस जापानी फल से संबंधित कई लोककथाएं भी प्रचलित हैं। 

प्राचीन काल में उत्तर और दक्षिण कोरिया में लोग जापानी फल के पेड़ों के आसपास अपना बसेरा रखते थे। वे लोग ऐसा मानते थे कि persimmon के पेड़ बाघों से उनकी रक्षा करेंगे। ओजार्क पहाड़ियों (यूएस के कुछ राज्यों जैसे कि मिसौरी, अरकंसास, ओकलाहामा आदि क्षेत्रों में फैली है यह पहाड़ी) के पास रहने वाले लोगों के बीच यह मान्यता है कि इसके बीज के अंदर का हिस्सा यदि चम्मच के आकार का है, तो उस क्षेत्र में काफी बर्फबारी होगी। यदि इसका आकार फोर्क की तरह होगा, तो वहां ठंड कम पड़ेगी। बीज छुरी की तरह नुकीली होने पर बर्फीली हवाएं चलेंगी।

हमारे उत्तर भारत में तेंदू के पेड़ होते हैं। वही तेंदू के पत्ते, जिससे बीड़ी तैयार की जाती है। यह पेड़ जापानी फल परिवार का ही सदस्य है। 

औषधीय गुणों से भरपूर जापानी फल में  विटामिन, फाइबर और मिनरल्स भी प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह मोटापा के साथ-साथ कैंसर को भी दूर रखने में कामयाब है। यह रक्तचाप को भी सही करने में मदद करता है। इसे खरीदते समय एक बात का अवश्य ख्याल रखना चाहिए। टमाटर के आकार का चपटा फल ही खरीदें। बॉटल आकार का लंबा और चमकीले केसरिया रंग का यह फल न खरीदें। क्योंकि ऐसे जापानी फल का स्वाद बड़ा ही कसैला और गले में अटकने वाला होता है। 


Comments

Popular posts from this blog

Mundeshwari Devi Temple: दुनिया का सबसे पुराना मंदिर जहां बिना रक्त बहाए दी जाती है बलि

Ganga Dussehra 2025 : जानें पर्व तिथि, महत्व और गंगा दशहरा की कथा

Buddha Purnima 2025: आध्यात्मिक चिंतन का दिन है बुद्ध पूर्णिमा