Anti Aging Medicines Health Hazards : शेफाली जरीवाला के लिए जानलेवा साबित हुई एंटी एजिंग दवा
हाल में मात्र 42 वर्ष वर्ष की उम्र में ‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला की मौत हो गई है. डॉक्टरों को शेफाली की मौत के शुरुआती कारणों में ‘लो बीपी और कार्डियक अरेस्ट’ होने का संदेह है. उनकी मौत पर आशंका यह भी जताई जा रही है कि शेफाली जरीवाला के लिए एंटी एजिंग दवायें जानलेवा साबित हुईं. हाल में मात्र 42 साल की उम्र में ‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला की मौत हो गई. अपने आकर्षक चेहरे और नृत्य कौशल के कारण 2000 के दशक में अभिनेत्री और मॉडल शेफाली लोगों की सबसे पसंदीदा आइकन में से एक थीं. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, अभिनेत्री को आधी रात को कार्डियक अरेस्ट के बाद उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोगों ने उन्हें बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले गए, जहां बाद में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. रिपोर्ट यह भी है कि बिग बॉस 13 सहित कई रियलिटी शोज में दर्शकों की पसंदीदा अभिनेत्री अपनी बढ़ती हुई उम्र को रोक लेना चाहती थीं. इसलिए वे एंटी एजिंग दवाएं ले रही थीं. शोध बताते हैं कि एंटी एजिंग दवाओं के बहुत अधिक साइड इफेक्ट हैं. दवा जानलेवा भी साबित (Anti Aging Medicines Health Hazards) हो सक...